फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   electropathy is not a practise

इलेक्ट्रोेपैथी से इलाज करने वाले डाक्टर नहीं

Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
electropathy is not a practise
डाक्टर - फोटो : file photo
इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के आधार पर पुराने रोग और कैंसर जैसी बीमारियों के उपचार का दावा करने वाले अब अपने नाम के साथ डाक्टर नहीं लिख सकेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस पद्धति से इलाज करने वालों को चिकित्सक नहीं माना है।
विज्ञापन


होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, योगा, सिद्धा, नेचुरोपैथी की तर्ज पर ही इलेक्ट्रोपैथी पद्धति पर कुछ लोग पुराने दर्द से लेकर सांस व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाें का गारंटी के साथ इलाज करने का दावा करते हैं।
विज्ञापन


जिला होम्योपैथिक प्रभारी डा. नरेन्द्र सारस्वत ने बताया कि मथुरा में इलेक्ट्रोपैथी से इलाज करने वाले लोग कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस चिकित्सा पद्धति को इलाज करने के प्रैक्टिस करने के योग्य नहीं माना है। मामले में कुछ लोगों ने कोर्ट की शरण ली थी। वहां भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विरोध में ही पक्ष रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



अनिवार्य और वांछनीय मानक के आधार पर इलेक्ट्रोपैथी को चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। इसकी प्रैक्टिस करने वाले नाम के साथ डाक्टर शब्द प्रयोग नहीं कर सकते।’
डा. नरेन्द्र सारस्वत
जिला होम्योपैथिक अधिकारी मथुरा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed