फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity of defaulters will not be cut during Navratri

Mathura News: नवरात्र में बकाएदारों की नहीं कटेगी बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity of defaulters will not be cut during Navratri
वृंदावन। विद्युत निगम नवरात्र के 9 दिनों में उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने पर भी उनके घरों की बिजली नहीं काटेगा। घर-घर चेकिंग अभियान के दौरान टीम बकाएदारों से बकाया बिल जमा करने का आग्रह करेगी।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विद्युत वितरण निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्र उत्सव के 9 दिनों में उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा नहीं होगा यानी विद्युत उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर भी उनके घरों की बिजली नहीं काटी जाएगी। घर-घर चल रहे चेकिंग अभियान के समय बकाएदारों से बिल जमा करने का आग्रह किया जाएगा। फिर भी यदि उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता है तो त्योहारों के बाद विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


वृंदावन डिवीजन में लगभग 32 करोड़ रुपये का बिजली का बिल उपभोक्ताओं पर बकाया है। इसके लिए लगातार घर-घर चेकिंग अभियान के साथ ही बकाया बिल वसूली के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा नवरात्र के त्योहार पर बकाया उपभोक्ताओं की बिजली न काटने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन 9 दिनों के बाद फिर से बकाया बिल का भुगतान के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed