{"_id":"665f7ca3b9e5d1e9c00ce889","slug":"electricity-cut-no-peace-at-night-or-during-the-day-mathura-news-c-29-1-agr1017-244766-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिजली कटी, रात को चैन मिला न दिन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिजली कटी, रात को चैन मिला न दिन में
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। कस्बे में सोमवार रात 12 बजे बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो उठे। मंगलवार को भी पूरा दिन लोगों ने बिना बिजली के काटी। देर शाम करीब सात बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। इतनी लंबी कटौती से लोग परेशान हो उठे।
11 केवीए में फाल्ट के कारण बलदेव कस्बे की बिजली आपूर्ति सोमवार आधी रात ठप हो गई। मंगलवार को दिन में भी आपूर्ति सुचारू न होने से लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गए। लाइट न होने से लोग रात ही नहीं दिन में भी परेशान रहे। भाकियू चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि जरा सी हवा चलने और बारिश होने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है।
दाऊदयाल पांडेय, सौरभ पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। अमीरपुर के प्रेम सिंह सिकरवार ने बताया कि बिजली की सप्लाई न मिलने से व्यापारी व आम उपभोक्ता परेशान हैं। ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि 19 घंटे से अधिक समय बाद भी आपूर्ति सुचारू न होने से दिक्कत बढ़ गई। पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। एसडीओ विद्युत संजय कुमार ने बताया कि 11 केवीए में फाल्ट के कारण दिक्कत हो रही है। उसको सही करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कारण यह दिक्कत हुई है।