फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity Corporation officials looking for Municipal Corporation contractor

Mathura News: विद्युत निगम अधिकारियों को नगर निगम के ठेकेदार की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation officials looking for Municipal Corporation contractor
मथुरा। सदर बाजार क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर के नजदीक नगर निगम के ठेकेदार ने जेसीबी से विद्युत निगम की दो लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे इलाके की विद्युत आपूर्ति करीब 8 घंटे तक बाधित रही। विद्युत निगम के अधिकारी अब ठेकेदार की तलाश कर रहे हैं। नाम जानकारी में आते ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन





मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। यहां विद्युत निगम ने बिजली सप्लाई के लिए 11 केवी की दो लाइनें डाल रखी हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नगर निगम का एक ठेकेदार जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई करवा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान विद्युत निगम की दोनों लाइनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन को क्षतिग्रस्त करने के बाद ठेकेदार और जेसीबी चालक चुपचाप मौके से गायब हो गए। लाइन को सही करने में निगम कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नाम पता चलते ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नुकसान की वसूली भी ठेकेदार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed