{"_id":"64ea4d885dafdc5916062b54","slug":"electricity-connections-running-in-the-name-of-the-dead-will-be-cut-forever-mathura-news-c-29-1-mtr1015-125632-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मृतकों के नाम चल रहे बिजली कनेक्शन हमेशा के लिए काटे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मृतकों के नाम चल रहे बिजली कनेक्शन हमेशा के लिए काटे जाएंगे
Sun, 27 Aug 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। आपने नई दुकान या मकान खरीदा है और उसका बिजली कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरण नहीं कराया है तो सावधान हो जाइए। विद्युत निगम ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन हमेशा के लिए काट दिए जाएंगे।
विद्युत निगम के अधिकारी भले ही निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन राजस्व वसूली और गलत तरीके से कनेक्शन चला रहे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निगम के अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने नया मकान, दुकान खरीदी है और उसका कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया है। या फिर मकान स्वामी की मौत हो चुकी है और उसके पुत्र ने कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरित नहीं कराया तो उनका कनेक्शन हमेशा के लिए काट दिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि, जिनके नाम कनेक्शन चल रहा है उसका जीवित होना जरूरी है। मृत व्यक्ति के नाम कनेक्शन चलता मिला तो उसे हमेशा के लिए काट दिया जाएगा। एसडीओ कैंट गौरव गुप्ता ने बताया कि अधिकतर लोग मकान, दुकान खरीद लेते हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन अपने नाम नहीं कराते हैं। इसी तरह घर का कनेक्शन पिता के नाम पर है और उनकी मौत हो चुकी है, लेकिन परिजनों ने कनेक्शन ट्रांसफर नहीं कराया है तो ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन हमेशा के लिए काट दिया जाएगा।