फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly Man Dies Under Suspicious Circumstances

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Dies Under Suspicious Circumstances
सौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्र के ऊंचागांव में 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की। हालांकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन




गांव निवासी बोहरे लाल का किसी बात पर मंगलवार शाम पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद बोहरे पत्नी से नाराज होकर घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो गया। देर रात जब पत्नी उन्हें जगाने के लिए गई तो वे चारपाई पर नहीं मिले। आनन-फानन परिजन ने वृद्ध को तलाश शुरू की। बताया गया है कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर के पीछे वृद्ध बोहरे लाल का शव पड़ा मिला। शव मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन सुशीला देवी ने बताया कि जेठ बोहरे लाल का दो माह से उनके चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि हाथ और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। इसको देखते हुए परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घर के पास वृद्ध का शव पड़ा मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed