फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Education of differently-abled couple children is on god

Mathura News: दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की पढ़ाई अब भोले के भरोसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Education of differently-abled couple children is on god
कोसीकलां। कंधों पर कांवड़... पैरों में छाले... आंखों में पढ़ाई फिर शुरू होने की उम्मीद और दिल में भोलेनाथ पर भरोसा। बठैन गेट निवासी दिव्यांग दंपती के तीन बच्चे इन दिनों इसी आस के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने घर की ओर बढ़ रहे हैं। बच्चों की मनौती है कि भोलेनाथ उनकी पुकार सुनें और उनकी पढ़ाई दोबारा शुरू हो जाए। मंगलवार को चारों भाई-बहन शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

तालाबशाही निवासी भरतलाल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। भरतलाल व उनकी पत्नी दोनों ही दिव्यांग हैं। परिवार की आमदनी सीमित होने के कारण बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी। बच्चों का कहना है कि फीस जमा न होने के कारण निजी स्कूल से उनकी पढ़ाई छूट गई। पढ़ाई छूटने का दर्द बच्चों को इस कदर परेशान कर रहा है कि उन्होंने भगवान शिव को अपनी फरियाद सुनाने के लिए कांवड़ यात्रा की मनौती मांगी।
विज्ञापन


भरतलाल तीन बच्चों समेत ई-रिक्शा से 30 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले थे। सबसे बड़ी बहन कक्षा 11 में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उनसे छोटी बालिका कक्षा नौ, तीसरे नंबर का पुत्र कक्षा छह और सबसे छोटी बहन कक्षा तीन में पढ़ती है। मासूमों का कहना है कि वे पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। उनकी बस इतनी इच्छा है कि किसी तरह उनकी पढ़ाई फिर से शुरू हो जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों के चेहरे पर थकान साफ दिखाई देती है, लेकिन पढ़ाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है। बच्चों की इस मनौती ने परिवार की आर्थिक स्थिति और शिक्षा के लिए जूझ रहे बच्चों की पीड़ा को सामने ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्कूल के प्रबंधक ने बच्चों को फीस जमा न करने के कारण निकाले जाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि चार में से तीन बच्चे उनके विद्यालय में पढ़ते हैं। तीनों बच्चे 24 जुलाई से स्कूल नहीं आ रहे हैं। फीस जमा न करने पर भी बच्चों को परीक्षा दिलाई गई। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed