फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Earlier youth used to roam around with pistols, today tablets are being given: Yogi

पहले तमंचे लेकर घूमते थे युवा, आज टैबलेट दिए जा रहे हैं : योगी

Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Earlier youth used to roam around with pistols, today tablets are being given: Yogi
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया, शोषण भी किसी गरीब और व्यापारी का नहीं होने दिया। वर्ष 2017 से पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचा लेकर घूमते थे, व्यापारियों से वसूली करते थे, आज तमंचा नहीं युवाओं के हाथ में टैबलेट दिए जा रहे हैं। पहले कोई भी व्यक्ति गरीब की झोपड़ी पर कब्जा कर लेता था, आज माफिया किस स्थित में हैं ये देख ही रहे हैं। आज गरीब को ढाई लाख रुपये देकर उसकी झोपड़ी को मकान में तब्दील करवाया जा रहा है। वे बृहस्पतिवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।सीएम ने कहा, वर्ष 2017 से पहले व्यापारी और उद्यमी पलायन करते थे, आज प्रदेश में पुराने उद्यम को बढ़ावा और नए उद्योग लगाए जा रहे हैं। निवेश समिट से 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। मथुरा के 50 हजार नौजवानों को यहीं नौकरी मिलेगी। पांच साल में हमने जो भी काम किया हैं उसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। किसी लाभार्थी का चेहरा नहीं देखा, किसी की जाति नहीं पूछी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम सहित यहां के अन्य नगर निकायों में 38403 लोगों काे बगैर भेदभाव के प्रधानमंत्री आवास योजना में घर उपलब्ध कराया है। मथुरा जिले में 41637 निराश्रित महिलाओं को 12 हजार रुपये सालान आर्थिक मदद दी जा रही है। 3123 दिव्यांग और 73755 वृद्धजनोें को भी 12-12 हजार सालाना पेंशन का लाभ मिल रहा है। दीनदयाल आजीविका मिशन के अंतर्गत भी यहां 502 स्वैच्छिक महिला समूह, अमृत मिशन में 357 करोड़ रुपये पेयजल के लिए, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15276 व्यक्तिगत शौचालय, 1254 सामुदायिक शौचालय के निर्माण मथुरा में कराए हैं। सात नगर पंचायतों ने गोशाला निर्माण को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

पहले कचरे के ढेर, आज स्मार्ट सिटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कचरे के ढेर होते थे, आज स्मार्ट सिटी बना रहे हैं। मथुरा-वृंदावन को भी स्टेट स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया है। ये सब तब संभव हुआ है जब डबल इंजन की सरकार को यहां की जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बना रही है। इस दौरान वीरेंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ डीपी गोयल, चेतन स्वरूप पाराशर, डॉ रमाकांत पांडेय, शशिभानु गर्ग, कमलेश अरोड़ा, दीपा सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed