फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   E-rickshaw drivers appointed as cleanliness brand ambassadors

Mathura News: ई-रिक्शा चालकों को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers appointed as cleanliness brand ambassadors
तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते नगर आयुक्त। 
वृंदावन। नगर निगम ने पांच हजार ई-रिक्शा चालकों को स्वच्छता दूत बनाया है। मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ बृहस्पतिवार को उप मंडी स्थल में स्वच्छता संवाद अधिवेशन आयोजित हुआ। इस दौरान ई-रिक्शाओं की तिरंगा रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

ब्रज वैभव अभियान के तहत चालकों को स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज को स्वच्छ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ई-रिक्शाओं की तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा चालक शहर की यातायात और जनजीवन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने चालकों से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों के माध्यम से यात्रियों को मथुरा-वृंदावन की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। ई-रिक्शाओं में यात्रियों के लिए पोर्टेबल डस्टबिन और बैग उपलब्ध कराए गए। साथ ही, हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है संदेश युक्त पट्टिकाएं भी लगाई गईं।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों की मांगें और पुलिस अधीक्षक का जवाब
अधिवेशन के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने अधिकारियों के सामने तीन मांगें रखीं। इनमें 20 हजार रुपये के चालान को माफ करने और बड़ी रकम के चालान न करने की मांग शामिल थी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि जिन चालकों का पहला चालान हुआ है, उसका निदान किया जाएगा। हालांकि, जिनके पांच सौ चालान हो चुके हैं, उन्हें कोई माफी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त मंच से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर
अधिवेशन के दौरान नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मंच से नीचे उतरते वक्त गिर गए। इस घटना में उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया और गंभीर चोटें आईं। निगम कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मथुरा अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed