{"_id":"69a7387e25176550d5092988","slug":"e-rickshaw-driver-killed-in-collision-with-vehicle-mathura-news-c-412-1-mt21013-5801-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो 1: मृतक सत्येंद्र सिह का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। गोवर्धन से परिक्रमार्थियों को छोड़कर कर अपने गांव लौट रहे ई-रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 42 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मगोर्रा के अजीत पट्टी थोक निवासी सत्येंद्र सिंह गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा चलाते थे। सत्येंद्र सोमवार रात करीब 10 बजे गोवर्धन से परिक्रमार्थियों को छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। तभी मगोर्रा में पानी की टंकी के पास सामने से तेज गति में आ रहे वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा चालक सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां देर रात करीब 2 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सत्येंद्र सिंह पर चार बेटियां और एक बेटा प्रशांत है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है। मामले में जांच कराई जा रही है। संवाद