फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   E-golf cart drivers protest over wages

Mathura News: ई-गोल्फ कार्ट चालकों का वेतन को लेकर प्रदर्शन, संचालन ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
E-golf cart drivers protest over wages
वृंदावन। दारूक पार्किंग में सोमवार को ई गोल्फ कार्ट चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। गोल्फ कार्ट के प्रबंधक के आश्वासन के बाद शाम को चालक काम पर लौटे। चालकों ने देरी से मानदेय मिलने और मानदेय देय न बढ़ाने पर यह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चालक रघुबीर बघेल ने बताया कि उन्हें समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। माह का वेतन दूसरे माह की 20 तारीख के बाद ही चालकों को मिल पाता है। साथ ही वेतन वृद्धि की मांग काफी समय से लंबित है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कार्ट से दुर्घटना हो जाती है तो उसकी भरपाई चालक के वेतन से की जाती है। चालकों के कार्य बहिष्कार से सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक दारूक पार्किंग से विद्यापीठ चौराहा और इस्कॉन मंदिर तक चलने वाली ई कार्ट नहीं चल सकी। इसका असर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पर पड़ा। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।श्रद्धालुओं ने ई रिक्शा का सहारा लिया।
विज्ञापन

गोल्फ कार्ट के प्रबंधक हिम्मत सिंह ने चालकों को आश्वासन दिया कि माह के दस तारीख को उन्हें मानदेय मिल जाएगा। इस पर शाम साढ़े चार बजे से ई गोल्फ कार्ट सेवा शुरू हो सकी। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने ई-गोल्फ कार्ट संचालन का ठेका नागपुर की एजेंसी केसीसी इंफ्रा को दिया है। यहां 50 गोल्फ कार्ट संचालित हैं, जिन पर 50 संविदा चालक कार्यरत हैं। चालकों को प्रतिमाह केवल 12 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में संदीप चौधरी, दीपक चौधरी, मंजीत, सतीश, सुनील, मनमोहन, प्रमोद सिंह, आशीष, खुशीराम, होशियार, धीरेंद्र, सुखबीर, जितेंद्र, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed