फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   During the patrol, the policemen were trampled, the officer died, the soldier was injured.

गस्त के दौरान पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
During the patrol, the policemen were trampled, the officer died, the soldier was injured.
गोवर्धन (मथुरा)। गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार ने रौंद दिया। घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार सवार एक युवक भी घायल है। कार सवार अन्य लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नव वर्ष पर गिरिराज तलहटी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए गोवर्धन थाने में तैनात दरोगा रामकिशन,सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, चालक अतेंद्र कुमार, राजीव तिराहे पर बैरियर पर गस्त कर रहे थे। उसी दौरान एक वेन्यू कार तेजगति में अनियंत्रित होकर पुलिसकर्मियों को रौंदती हुई पुलिस की बोलेरो से टकरा गई। घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। टक्कर इतनी तेज हुई थी कि वेन्यू और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

दरोगा रामकिशन सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में पुलिसकर्मी अनुज कुमार, अमित कुमार अजेंद्र घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि रात में गस्त के दौरान घटना हुई है। कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा है, दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार सवार कान्हा और चंदू के नाम प्रकाश में आ चुके हैं। कार में पांच लोग बताए जा रहे हैं। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन में एक सप्ताह पहले हुई थी दरोगा की तैनाती
सड़क हादसे में मृत दरोगा रामकिशन सिंह की एक सप्ताह पहले ही गोवर्धन में तैनाती हुई थी। वह शुक्रवार की रात कस्बा के राजीव तिराहे पर गस्त कर रहे थे। उसी दौरान सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह नगला फकीर निधौली कलां जिला एटा के निवासी थे। जिस कार से हादसा हुआ है। वह कार गोवर्धन निवासी दिलीप के नाम है। कार को उसका पुत्र ध्रुव लेकर राधाकुंड गया था। वहां से लौटते समय रात को वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी लेकर सौंख की ओर गया। राजीव तिराहे पर कार अनियंत्रित हो गई। वहां गस्त कर रहे पुलिस कर्मियों को रौंद दिया। कार में कान्हा, चंदू सहित पांच लोग सवार थे। चंदू घायल है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed