{"_id":"652ae041de8e49d43d03f934","slug":"due-to-the-efforts-of-doctors-the-average-age-increased-from-32-to-70-years-mathura-news-c-29-1-agr1017-147237-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चिकित्सकों के प्रयास से ही औसत आयु 32 से 70 वर्ष हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चिकित्सकों के प्रयास से ही औसत आयु 32 से 70 वर्ष हुई
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सक अपना धर्म बखूबी निभा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि स्वतंत्रता के समय जो औसत आयु मात्र 32 थी वह वर्तमान में 70 वर्ष हो चुकी है। सनातन काल से चिकित्सक सेवा का व्रत लेकर कार्य करते रहे हैं। वे इसे निरंतर जारी रखें और देश को और मजबूत व स्वस्थ बनाएं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले के चौथे दिन शनिवार को दीनदयाल धाम स्थित मधुकर सभागार में राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका विषयक संगोष्ठी में डिप्टी सीएम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार नित नए आयाम तय कर रही है। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा दी जा रही। इन सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है।
इससे पूर्व संगोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। संगोष्ठी संयोजक एवं प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रशांत गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग केजीएमयू लखनऊ के प्रोफेसर एमएलबी भट्ट ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा निशुल्क होनी चाहिए। धनार्जन के लिए चिकित्स न बनें। सेवा भाव से लोगों का इलाज करें।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश ने कहा कि एक डॉक्टर का दायित्व प्राणियों को चिकित्सा सेवा देना है। पहले चरक शपथ छात्रों को मेडिकल में दाखिल होने के साथ ही दिलाई जाती थी किंतु आज वह शपथ डिग्री के समय दिलवाई जाती है। भारत तभी मजबूत होगा जब नागरिक मजबूत होंगे और नागरिक तब ही मजबूत होंगे जब वे स्वस्थ होंगे।
इससे पूर्व अतुल कृष्ण महाराज ने स्वामी विवेकानंद द्वारा अमेरिका में दिए गए संबोधन का जिक्र किया। संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने डाक्टर और डॉक्टरी में अंतर समझने की सीख दी। मेला समिति मंत्री मनीष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा, एफएच मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा और केएम मेडिकल कॉलेज मथुरा के चिकित्सकों सहित करीब 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।