{"_id":"6755fea253d2d13e4403a274","slug":"due-to-non-acceptance-of-demands-e-buses-were-blocked-passengers-got-upset-mathura-news-c-29-1-mtr1002-327193-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ई-बस चालकों की ये नौ मांगे...जिन्हें लेकर कर दिया चक्का जाम, ये चेतावनी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ई-बस चालकों की ये नौ मांगे...जिन्हें लेकर कर दिया चक्का जाम, ये चेतावनी भी दी
Mon, 09 Dec 2024 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 03:36 PM IST
सार
ई-बस चालकों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
ई बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा संचालित ई-बस चालकों द्वारा नौ सूत्री मांगों को लेकर एक बार फिर रविवार को बसों का चक्का जाम कर दिया, जिससे तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर विकास विभाग द्वारा मथुरा-वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसों का संचालन किया जाता है। इनकी देखरेख का जिम्मा एक निजी एजेंसी के हवाले है, लेकिन चालकों द्वारा एजेंसी पर मांग न मानने के साथ सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए 10 दिन पूर्व भी धरना प्रदर्शन कर कामबंद हड़ताल की थी, लेकिन कंपनी द्वारा जल्द मांगों पर विचार कर पूरा करने का आश्वासन पर चालकों द्वारा बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।
रविवार सुबह ई-बस चालकों द्वारा एक बार फिर बसों का चक्का जाम कर दिया। चालकों द्वारा वेतन बढ़ाने के साथ समय से वेतन मिलना, कोई साइड के शीशे टूटने पर ड्राइवर के पैसे न काटने के साथ अन्य मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक आशुतोष शर्मा को अपनी मांगों को लेकर वार्ता की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने पागल बाबा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक मांग नहीं मान ली जातीं जब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।