{"_id":"66b7c3c0cebafad17905f4d6","slug":"due-to-domestic-dispute-wife-went-to-her-parents-house-young-man-committed-suicide-mathura-news-c-369-1-mt11005-116945-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गृह क्लेश में पत्नी गई मायके, युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गृह क्लेश में पत्नी गई मायके, युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी के ढहरुआ फाटक के पास एक युवक ने मकान को बंद कर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को शनिवार को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मामले की जांच की गई तो सामने आया कि कुछ दिन पहले युवक की पत्नी गृह क्लेश में मायके चली गई थी।
इंस्पेक्टर जमुनापार छोटेलाल ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी के ढहरुआ फाटक के पास देवेंद्र (33) का मकान है। मूलरूप से वह नवादा, हाईवे इलाके का रहने वाला था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का गेट तोड़ा तो अंदर देवेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए।
जांच में सामने आया कि देवेंद्र अपनी पत्नी के साथ यहां रहता था। राजमिस्त्री का काम करता था। उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। पिछले दिनों पत्नी विवाद होने पर बांस रिसाल, खंदौली, आगरा स्थित अपने मायके चली गई थी। तब से देवेंद्र तनाव में था। इंस्पेक्टर के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।