{"_id":"69664d90ab3b6f9f060bf272","slug":"drivers-protested-against-traffic-plan-and-demonstrated-outside-cabinet-minister-residence-in-mathura-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रैफिक प्लान का विरोध...बेहोश होकर गिरा चालक, भीड़ का कैबिनेट मंत्री के आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रैफिक प्लान का विरोध...बेहोश होकर गिरा चालक, भीड़ का कैबिनेट मंत्री के आवास पर प्रदर्शन
Tue, 13 Jan 2026 07:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:21 PM IST
सार
ट्रैफिक प्लान के विरोध के दौरान एक चालक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चालकों ने कैबिनेट मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था के लिए बनाए गए ट्रैफिक प्लान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तिपहिया वाहन चालकों ने रेलवे ग्राउंड पर स्पीकर पर भजन बजाकर हंगामा किया। विरोध के दौरान एक चालक अचेत होकर जमीन पर गिर गया। समर्थकों ने उनकी मौत की अफवाह फैला दी, इससे भीड़ उग्र होने लगी। हालांकि पुलिस ने उनको शांत किया। गुस्साए चालकों ने कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री ने दो दिन के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम, एमवीडीए और यातायात पुलिस ने तिपहिया वाहनों का रूट चार्ट और किराया निर्धारित किया है। वृंदावन में छह और मथुरा में 10 रूटों पर ऑटो व ई-रिक्शा संचालित होंगे। धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में इसके लिए तिपहिया वाहन चालकों से तीन हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कराया जा रहा है। अब तक करीब 2700 ई-रिक्शा व ऑटो का पंजीकरण हो चुका है, लेकिन ई-रिक्शा व ऑटो यूनियन वाले पंजीकरण शुल्क का विरोध कर रहे हैं। यह पहल शुरू होने के बाद से लगातार इसका विरोध हो रहा है।
मंगलवार को मथुरा-वृंदावन में तिपहिया वाहन चालक रेलवे ग्राउंड में एकजुट हुए और नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। रिक्शा और ऑटो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोनवीर उर्फ गुलवीर चौधरी और युवा चाणक्य संस्था के संस्थापक अशोक शर्मा एडवोकेट चालकों के समर्थन में आ गए। विरोध के दौरान एक चालक अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बंदूक लेकर रेलवे ग्राउंड में घूम रहे एक अधिवक्ता के गनर को पुलिस ले गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के आवास पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कैसे न्याय दिलाएंगे : धनगर
हंगामा की सूचना पर रेलवे मैदान पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने चालकों को संबोधित किया। कहा कि जिन नेताओं के भतीजे करोड़ों रुपये की ठगी में लिप्त हैं वह कैसे न्याय दिलाएंगे। चालक रवि ने कहा कि पंजीकरण को लेकर राजनीतिक तूल दिया जा रहा। कई संगठनों के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए समर्थन में जुटे हैं।