Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Driver and helper killed in accident on Yamuna Expressway

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में चालक और हेल्पर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Driver and helper killed in accident on Yamuna Expressway
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर बीच सड़क अचानक एक्सल टूटने के कारण खड़े लोडर टेंपो (छोटा हाथी) में पीछे से आ रही तेज रफ्तार सब्जी से लदी एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी की मरम्मत कर रहे चालक और हेल्पर घायल हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार रात लगभग 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम के माध्यम से माइलस्टोन 63 (गांव अवाखेड़ा और कटैलिया के बीच) आगरा से नोएडा मार्ग पर हादसे की सूचना मिली। इंस्पेक्टर क्राइम मनोज शर्मा और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पता चला कि कपड़े धोने के ब्रश भरकर जा रहा लोडर टेंपो एक्सल टूटने के कारण खराब होकर बीच सड़क पर खड़ा हो गया था। बिहार के सीतागढ़ी निवासी चालक शिवशंकर (31) और हेल्पर इंदल (30) गाड़ी से उतरकर उसकी तकनीकी खराबी देख रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अन्य लोडर टेंपो, जिसमें सब्जियां भरीं थीं उसने खड़े वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में शिवशंकर और इंदल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी नौहझील भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि शिवशंकर दिल्ली में रहकर अपनी गाड़ी भाड़े पर चलाने का काम करते थे। वहीं इंदल मजदूरी करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिए हैं। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed