{"_id":"6959793aa541b059c50522df","slug":"drinking-less-water-in-winter-is-causing-problems-putting-kidneys-under-pressure-mathura-news-c-369-1-mt11016-140708-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सर्दियों में कम पानी पीने से हो रही परेशानी, दबाव में आ रही किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सर्दियों में कम पानी पीने से हो रही परेशानी, दबाव में आ रही किडनी
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी के मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है। अस्पतालों में किडनी, मूत्र संक्रमण और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें कम पानी पीने से पेशाब गाढ़ा होने की समस्या समेत अन्य दिक्कतें हो रही हैं।
जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे गोवर्धन के संजीव गोला ने बताया कि पिछले 10 दिनों से पेशाब करने में जलन, कम पेशाब आना, थकान और सिरदर्द की समस्या हो रही है। राहत न मिलने पर अस्पताल पहुंचे हैं। कई अन्य मरीजों ने भी बताया कि उन्हें बार-बार यूरिन इंफेक्शन और पेट की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बुजुर्ग मरीजों में किडनी संबंधित दिक्कतें सामने आ रही हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि सर्दियों में पसीना कम निकलता है, इसलिए लोगों को लगता है कि पानी की जरूरत नहीं है, जबकि शरीर को उतनी ही मात्रा में तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है।
कम पानी पीने से किडनी में पथरी, संक्रमण और क्रिएटिनिन बढ़ने की समस्या हो सकती है। बच्चों में डिहाइड्रेशन और कब्ज की शिकायत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ठंड में भी दिनभर में नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। गुनगुना पानी, सूप, फल और तरल आहार को दिनचर्या में शामिल करें। पेशाब का रंग गहरा होने पर इसे नजरअंदाज न करें और समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें। सावधानी और जागरूकता से सर्दियों में होने वाली इन समस्याओं से बचा जा सकता है।