फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Draupadi Murmu will be first President to visit Nidhivanraj in mathura

Mathura: निधिवनराज में दर्शन करने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, इसलिए प्रसिद्ध ये प्राचीन स्थल

Wed, 24 Sep 2025 08:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Sep 2025 08:53 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगी। अपने दाैरे के दाैरान वह निधिवनराज की सिद्धभूमि पर भी पहुंचेंगी। पहली बार होगा जब कोई राष्ट्रपति निधिवनराज में दर्शन के लिए जाएगा।

विज्ञापन
Draupadi Murmu will be first President to visit Nidhivanraj in mathura
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : @rashtrapatibhvn

विस्तार

निधिवनराज मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को दर्शन करेंगी। वह स्वतंत्र भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी जो निधिवनराज की इस सिद्धभूमि पर पहुंचेंगी। इससे पूर्व भले ही तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंच चुके हैं, लेकिन किसी ने भी निधिवन के दर्शन नहीं किए। वहीं, तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह वृंदावन तो आए, लेकिन बांकेबिहारी और निधिवन नहीं जा पाए। उन्होंने रंगजी मंदिर में दर्शन किए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू देश की चौथी राष्ट्रपति होंगी जो श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगी और साथ ही निधिवनराज के दर्शन करने वाली प्रथम महामहिम बनकर एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी भी बनेंगी। इसको लेकर सेवायतों, गोस्वामी समाज और वृंदावनवासियों में उत्साह है।
विज्ञापन


इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी के अनुसार निधिवन वृंदावन का एक प्राचीनतम सिद्ध स्थल है जो लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्थल रसिक शेखर श्री स्वामी हरिदास जी महाराज की साधनास्थली रहा है, जिनके संगीत साधना से प्रसन्न होकर श्री बांकेबिहारीजी महाराज ने स्वयं प्रकट होकर दर्शन दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: बड़े भाई ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सका वो, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed