{"_id":"68d3d3f20b3107b9f80b82ea","slug":"young-man-hanged-himself-to-death-after-fight-with-his-brother-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बड़े भाई ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सका वो, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बड़े भाई ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सका वो, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम
Wed, 24 Sep 2025 04:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:53 PM IST
सार
बड़े भाई से हुए झगड़े के बाद युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला मचे निवासी युवक ने भाई से हुए झगडे़ के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को शव घर के पीछे बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला मचे निवासी 30 वर्षीय सुखवीर सिंह का मंगलवार सुबह बडे़ भाई से दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में बडे़ भाई ने सुखवीर से हाथापाई कर दी। इसके बाद युवक वहां से चला गया।

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने युवक का शव घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा, जानकारी होने के बाद मृतक की पत्नी व परिजन पहुंच गए। जानकारी के बाद पहुंचे ससुर पंजाबी लाल निवासी जगतपुर सदर कोतवाली ने बडे़ भाई पर आरोप लगाए। कहा कि दीवार का गलत निर्माण करने पर जब दामाद सुखवीर ने रोका तो उसकी पिटाई की गई।
आहत होकर उसने जान दे दी। बुधवार को कुर्रा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें-डीएम के आदेश: 5% और 18% स्लैब में...क्या सस्ता और महंगा, दुकानों पर लगेगी पहले और बाद की रेट लिस्ट