{"_id":"5ed10a278ebc3e85b54f82e4","slug":"dran-in-yamuna-power-minister-mathura-news-agr4438599169","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी तक टैप हो जाएं यमुना में गिरने वाले सभी 35 नाले: श्रीकान्त शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी तक टैप हो जाएं यमुना में गिरने वाले सभी 35 नाले: श्रीकान्त शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मथुरा-वृंदावन में नगर निगम क्षेत्र में यमुना में गिर रहे नालों की टैपिंग, स्वच्छता, जलापूर्ति व सीवरेज के काम के अलावा सैनिटाइजेशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अगले साल फरवरी से पूर्व यमुना में गिर रहे सभी 35 नालों की टैपिंग का काम पूरा हो जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई न रहे। गर्मी में किसी भी क्षेत्र में पानी की दिक्कत न हो। यदि दिक्कत है तो नगर निगम टैंकरों से पानी की सप्लाई सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि अभी भी नालों का पानी यमुना में गिर रहा है, बहुत से टैप किए गए नाले भी ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं या उनके पंपिंग स्टेशन सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतें भी इस संबंध में आ रही हैं जो काम किया जा रहा है उसकी प्रगति भी धीमी है। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि जल निगम के काम की नियमित निगरानी व समीक्षा करें।
उन्होंने वृंदावन में वाटर सप्लाई की लाइन के लीकेज व कुछ स्थानों पर सीवेज ओवरफ्लो की शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में सीवरेज व वाटर सप्लाई का काम चल रहा है वहां काम की गुणवत्ता ठीक रहे। नगर आयुक्त इसकी समीक्षा करेंगे। कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी गर्मियों में पीने के पानी की किल्लत न हो। ।