{"_id":"68ed5c85db992fd41906fd23","slug":"dont-let-the-web-of-cables-become-a-nuisance-mathura-news-c-369-1-mt11009-137447-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: केबलों का जाल न बन जाए जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: केबलों का जाल न बन जाए जी का जंजाल
विज्ञापन
यादव चौराहे पर झुके हुए विद्युत पोल के नीचे से गुजरता बाइक सवार।
मथुरा। महाविद्या कॉलोनी में यादव चौराहे पर बीच में खड़ा बिजली का खंभा बस की टक्कर से अधर में लटक गया है। अब आलम यह है कि जहां खंभे का अस्तित्व केबलों के मकड़जाल के सहारे टिका है तो वहीं यह खंभा कभी भी स्थानीय लोगों अथवा राहगीरों के लिए जी का जंजाल बन सकता है। हैरत इस बात की है कि सब कुछ सामने होने के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय दुकानदार मुकेश ने बताया कि दो दिन पहले सुबह के समय यात्रियों से भरी एक बस ने खंभे में टक्कर मार दी थी। इस घटना में यात्रियों की जान भी बाल-बाल बची थी। वहीं टक्कर लगने के बाद खंभा एक तरफ झुक गया। गनीमत रही कि खंभे पर लिपटे बिजली और इंटरनेट की केबलों के घने जाल ने खंभे को गिरने नहीं दिया और तारों के मकड़जाल में फंसा खंभा अधर में लटक गया।
झुका हुआ यह खंभा चौराहे के बीच में स्थित है, जहां से दिनभर हजारों लोगों और वाहनों का आवागमन रहता है। पास में ही बच्चे खेलते हैं और कई दुकानें भी हैं। स्थानीय निवासी डर के साये में जी रहे हैं। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि एक दिन पहले बिजली विभाग को फोन किया था, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और न कोई अधिकारी इसे देखने आया। वहीं अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिल गई है। जल्दी ही खंभे को बदला जाएगा।
विज्ञापन
--
लोगों ने की खंभे बदलने की मांग
बिजली के खंभों पर डाली गई केबलों का जाल न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ रहा है, बल्कि इस तरह की घटनाओं में यह केबल जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदारों से खंभे बदलने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही केबलों को भी व्यवस्थित करने की मांग की है।