फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Donated metal will be tested on the spot

Mathura News: मौके पर होगी दान में मिली धातु की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Donated metal will be tested on the spot
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दान व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नई पहल की गई है। अब मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की जाने वाली धातु सामग्री की शुद्धता की जांच मौके पर ही वैज्ञानिक पद्धति से होगी। यह जांच अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीन से की जाएगी, जिससे दान स्वीकार करने से पहले सटीक शुद्धता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस मशीन से धातु की शुद्धता और उसमें मौजूद विभिन्न धातुओं की सटीक मात्रा का तुरंत पता चल सकेगा। दान काउंटर पर धातु की जांच श्रद्धालु के सामने ही की जाएगी। जांच के बाद तैयार टेस्टिंग रिपोर्ट की एक प्रति दान रसीद के साथ दानदाता को दी जाएगी। इस रिपोर्ट पर दानदाता के हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दर्ज रहेंगे। रिपोर्ट की दूसरी प्रति संस्थान के अभिलेख में सुरक्षित रखी जाएगी, जिससे दानदाता के पास अपनी सामग्री की शुद्धता का प्रमाण रहेगा। मशीन की खास बात यह है कि धातु सामग्री को बिना काटे, तोड़े या स्वरूप बदले ही उसकी जांच हो सकेगी। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक और भावनात्मक आस्था का सम्मान होगा। यदि सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता में कोई अंतर मिलता है, तो श्रद्धालु रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक निर्णय ले सकेंगे। हुंडी व दान पेटिका से प्राप्त धातु का परीक्षण सीसीटीवी की निगरानी में दान गणना कक्ष में किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव ने बताया कि इस अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीन का सफल प्रदर्शन ट्रस्टी श्यामसुंदर चौधरी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। यह प्रदर्शन पूरी तरह संतोषजनक रहा। इस नई व्यवस्था से संस्थान को दान सामग्री के वर्गीकरण, सुरक्षित रखरखाव और रिकॉर्ड प्रबंधन में काफी सुविधा मिलेगी। यह पहल श्रद्धालुओं का संस्थान के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सीसीटीवी कैमरों से होती है निगरानी
दान गणना कक्ष में पहले से ही पर्याप्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहती है। स्वतंत्र पर्यवेक्षक और सुरक्षा प्रहरियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से गणना की जाती है। इसकी रिकॉर्डिंग 6 महीने तक सुरक्षित रखी जाती है। नई जांच व्यवस्था से दान प्रक्रिया में और अधिक स्पष्टता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed