फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dominance of Sevayats Returns to Ladli Ji's Court

Mathura News: लाडली जी के दरबार में लौटी सेवायतों की हुकूमत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Sevayats Returns to Ladli Ji's Court
बरसाना। आतिशबाजी की रोशनी में चमकते चेहरे... एक-दूसरे को गले लगाते सेवायत... और बरसाने की गलियों में बंटती मिठाइयां। लाडली जी महाराज के मंदिर में छाई यह खुशी बरसों से दबे इंतजार के बाहर आने की थी। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जिस दिन का लंबे समय से इंतजार था, वह आखिर आ गया। सेवायत इसे अपनी जीत मान रहे थे। खुशी इस बात की थी कि अब लाडली जी महाराज के मंदिर की कमान रिसीवर के हाथ में नहीं रहेगी।
विज्ञापन


इस कहानी की शुरुआत 17 साल पहले हुई थी। वर्ष 2009 में मंदिर की व्यवस्था को लेकर विवाद अदालत तक पहुंचा। इसके बाद मंदिर की व्यवस्था रिसीवर के माध्यम से संचालित होने लगी। वक्त गुजरता रहा। वर्ष 2019 और फिर 2026 में भी इससे जुड़े मामले अदालत पहुंचे। तारीखें बदलती रहीं, लेकिन मंदिर की व्यवस्था नहीं बदली। सेवायतों की नजर उस दिन पर टिकी रही, जब लाडली जी की सेवा-व्यवस्था फिर उनके बीच लौटेगी।
विज्ञापन


कागजों पर भी इस बदलाव की जमीन पहले ही तैयार हो चुकी थी। चार सितंबर को मंदिर संचालन के लिए 18 सदस्यीय प्रबंध समिति बनाई गई थी। हरिओम गोस्वामी को सभापति की जिम्मेदारी दी गई। यानी अदालत के फैसले के बाद नई व्यवस्था खड़ी करने की जरूरत नहीं थी, सिर्फ मंदिर की चौखट तक उसे पहुंचाने का इंतजार था। अब रिसीवर से प्रभार मिलते ही यही समिति लाडली जी महाराज की सेवा और मंदिर की व्यवस्था संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि सेवायतों की खुशी सिर्फ मुकदमा खत्म होने तक सीमित नहीं रही। उन्हें बरसों बाद वह तस्वीर दिखाई दी, जिसमें मंदिर की व्यवस्था उनके बीच लौटती नजर आ रही है। आतिशबाजी इसी लौटती उम्मीद का जश्न थीझ लाडली जी के दरबार में उस शाम रोशनी कुछ ज्यादा थी। बरसों से चली आ रही कानूनी खींचतान के बीच जिस दिन का इंतजार था, उसकी आहट मिल चुकी थी। अब तीन दिन बाद होने वाला प्रभार हस्तांतरण इस खुशी को औपचारिक रूप देगा। सेवायतों के लिए यह सिर्फ व्यवस्था बदलने का दिन नहीं, बल्कि लंबे इंतजार के बाद लाडली जी की सेवा से जुड़ी अपनी भूमिका लौटने का क्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed