Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dog squads conduct checks at sensitive locations

Mathura News: संवेदनशील ठिकानों पर डॉग स्क्वॉड से जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dog squads conduct checks at sensitive locations
मथुरा। दीपावली पर धमाके की धमकी के मद्देनजर धर्मनगरी मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नगर निगम कार्यालय, प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और रेलवे स्टेशन समेत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बृहस्पतिवार शाम को डीएम व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ मथुरा-वृंदावन में पैदल गश्त किया। इस दौरान संवेदनशील स्थलों की डॉग स्क्वॉड ने जांच की।
विज्ञापन

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस बल के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच कराई गई। संदिग्ध वस्तुओं की पहचान के लिए आधुनिक चेकिंग उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने शहर के डीगगेट, भरतपुरगेट, होलीगेट, भूतेश्वर, कृष्णापुरी और यमुना घाटों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा इंतजामों को परखा गया।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। उन्होंने त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाओं की भी निगरानी की जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed