फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Documentary will be prepared on the history from the birth of Shri Krishna till now

श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर अब तक के इतिहास पर तैयार होगी डॉक्यूमेंटरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Documentary will be prepared on the history from the birth of Shri Krishna till now
वृंदावन (मथुरा)। कनाडा के भारत मार्ग चैनल के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर अब तक करीब 5512 साल के इतिहास को समेटे एक डॉक्यूमेंटरी तैयार होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति अब इस डॉक्यूमेंटरी के जरिए देश दुनिया के सनातनधर्मियों के सामने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बार-बार हुए आक्रमण और निर्माण की गाथा को सामने रखेगी, ताकि अदालत में अपना पक्ष रखने के साथ लोगों के सामने भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास लाया जा सके। इसके लिए समिति ने कनाडा के भारत मार्ग चैनल के साथ करार किया है। तैयार डॉक्यूमेंटरी अदालत को साक्ष्य के रूप में सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ररिवार को इस्कॉन के पास स्थित कृष्णा इंटरनेशनल होटल में डॉक्यूमेंटरी के संबंध में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता अधिवक्ता महेंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि 5512 साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के कारागार में जन्म लिया था। इसके बाद भगवान ने ब्रज में 12 वर्ष तक लीलाएं कीं और फिर द्वारिका में राज किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर अब तक उनके जन्मस्थान पर कई बार आक्रमण हुए।
विज्ञापन

जीर्णशीर्ण हो चुके भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को उनके प्रपौत्र बज्रनाभ ने बनवाया, तो इसके बाद 1017 में महमूद गजनवी ने भारत पर अपने 9 वें आक्रमण में ध्वस्त कर दिया। इसके बाद दिल्ली के महाराजा विजयपाल सिंह देव ने इसे दोबारा बनवाया। 1488 श्रीकृष्ण जन्मस्थान को सिकंदर लोधी ने ध्वस्त कर दिया। 1669 में ओरछा नरेश वीर सिंह बुंदेला ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निर्माण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद औरंगजेब ने 1669 में ध्वस्त कर दिया, 1757 में मराठा सेनापति महाजी सिंधिया ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निर्माण करवाया और पोतरा कुंड भी बनवाया। इसके साथ ही 1945 में पंडित मदनमोहन मालवीय ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का सुंदरीकरण करवाया। इस दौरान भारत मार्ग चैनल के सीईओ सौंदर्य दिलीपन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed