फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctor sahab was found sleeping in car outside leaving his duty, video goes viral

Mathura News: ड्यूटी छोड़ बाहर कार में सोते मिले डॉक्टर साहब, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Doctor sahab was found sleeping in car outside leaving his duty, video goes viral
इमरजेंसी में  खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : इमरजेंसी में खाली पड़ी कुर्सी।
मथुर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। बुधवार की रात को एक डॉक्टर इमरजेंसी की ड्यूटी छोड़ स्टेट बैंक चौराहे पर किनारे कार खड़ी कर उसमें सोते मिले। उधर, अस्पताल में मरीज और तीमारदार उपचार के लिए डॉक्टरों को खोजते रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि इस मामले का वीडियो उन्हें भी प्राप्त हुआ है। ऐसे में उन्होंने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में जिला क्षय रोग अधिकारी संजीव यादव, रेडियोलॉजिस्ट देवेंद्र सिंह और सर्जन रमेश चंद्रा हैं। कमेटी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में चिकित्सक के विरुद्ध लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों की सेवाओं में किसी भी प्रकार से शिथिलता बरतना स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed