{"_id":"5ee26a468ebc3e42c94d77b3","slug":"doctor-painal-postmartam-murder-mathura-mathura-news-agr445739619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों के पेनल ने किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के पेनल ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
सभासद दिनेश गुप्ता की हत्या के बाद कस्बा बाजना पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर लोगों से घटना की जान?
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर पंचायत बाजना के सभासद की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए बृहस्पतिवार को चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को शुक्रवार को मिलेगी। इधर, पुलिस ने हत्या के बाद आत्महत्या संबंधी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वर्तमान में सभासद आर्थिक तंगी में थे, जिससे आत्महत्या की आशंका है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल जाकर मौका मुआयना किया।
बाजना के ब्रज नगर निवासी 47 वर्षीय नगर पंचायत के सपा सभासद दिनेश गुप्ता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए लिए दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। चिकित्सकों द्वारा शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। अभी तक हत्या मानकर चल रही पुलिस आत्महत्या संबंधी कारणों की जानकारी में जुट गई है।
बताया जाता है कि सभासद द्वारा फार्म हाउस का निर्माण कराया था, परंतु एक वर्ष से निर्मित नहीं हो पा रहा था। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि जिस फार्म हाउस में सभासद का शव मिला है, वह एक वर्ष से बन भी नहीं पा रहा था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता लग सकेगी, परंतु हत्या के साथ-साथ आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है।