फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm kaaryaalay par shav rakhakar kiya hangaama

Mathura: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों ने डीएम कार्यालय के सामने रखी लाश; घंटो चला हंगामा

Tue, 14 Jan 2025 02:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 02:34 PM IST
सार

मथुरा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लाश रख दी। हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। पुलिस ने आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
dm kaaryaalay par shav rakhakar kiya hangaama
 सुरीर से पहुंचे परिजन डीएम कार्यालय के आगे विलाप करते हुए। - फोटो : सुरीर से पहुंचे परिजन डीएम कार्यालय के आगे विलाप करते हुए।

विस्तार

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव सामोली में रविवार को संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते गुस्साए परिजन व ग्रामीण सोमवार को दो ट्रैक्टर-ट्राॅली में शव को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां हंगामा किया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अफसरों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों का कहना था कि सुरीर पुलिस युवक के हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सामोली निवासी किशन कुमार ने बताया कि उसके भतीजे पुरुषोत्तम की टैंटीगांव निवासी मनीष, गौरव व कोकी ने सरिया का प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद एक ई-रिक्शा में भतीजे के शव को गांव में भिजवा दिया। वह शव को लेकर थाने गए, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आराेप है कि देर रात पुलिस ने लाठी चार्ज कर परिजन और ग्रामीणों को खदेड़ दिया। रविवार की रात को ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कर युवक का शव परिजन को सौंप दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जिलाधिकारी कार्यालय आ गए। यहां शव को रखकर एक घंटे तक हंगामा किया। परिजन सुरीर पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का आराेप लगाकर शव का पुनः पोस्टमार्टम करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामे की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन ने परिजन और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। कहा िक मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी पिता पुत्रों को नामजद कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है, यदि युवक की हत्या हुई तो दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

मृतक के चाचा ने तहरीर में किया पिता पुत्र को नामजद
मृतक के चाचा किशन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने टैंटीगांव निवासी कोकी, उसके पुत्र मनीष और गौरव को नामजद किया है। तहरीर में कहा है कि पुरुषोत्तम ने 6 दिसंबर 2024 को मनीष इलेक्ट्रॉनिक्स से वाशिंग मशीन खरीदी थी। कुछ दिन बादमशीन खराब हो गई। रविवार की सुबह वह घर से शोरूम के लिए निकला। यहां शोरूम स्वामी मनीष, भाई गौरव और पिता कोकी ने पुरुषोत्तम की पिटाई लगाई। सरिया के प्रहार से उसकी मौत हुई।

मांट बिजलीघर के सामने जाम लगाने का किया प्रयास
डीएम कार्यालय पर हंगामा करने से पहले असंतुष्ट परिजन और ग्रामीणों ने मांट बिजली घर के सामने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सके। कुछ ग्रामीण वृंदावन तिराहे पर ट्रैक्टर से उतर गए। एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने वृंदावन तिराहे पर भी हंगामा किया। पुलिस ने कुछ महिला पुरुषों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। संवाद



पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
हंगामा करने के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंच गए। यहां पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इसलिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि पुख्ता साक्ष्य आरोपियों के खिलाफ मिलते हैं तो गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed