फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM has ordered to free land of cow shelters from bullies in Mathura

Mathura: दबंगों से मुक्त कराई जाएगी गोशालाओं की जमीन, डीएम ने तैयार किया प्लान; तुरंत एक्शन का आदेश

Mon, 15 May 2023 11:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 11:27 PM IST
सार

मथुरा में गोशालाओं की जमीन दबंगों से मुक्त कराने का प्लान डीएम ने तैयार कर लिया है। यही नहीं इस पर तुरंत एक्शन का आदेश भी दे दिया है।

विज्ञापन
DM has ordered to free land of cow shelters from bullies in Mathura
गौशाला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जनपद की 44 गोशालाओं में आठ से अधिक गोशालाओं के पास अपनी जमीन तो है, लेकिन इन पर दबंगों के कब्जे हैं। डीएम द्वारा गोशालाओं की जमीन पर हरा चारा तैयार करने संबंधी निर्देश दिए जाने के बाद यह जानकारी सामने आई। डीएम ने इन जमीनों को कब्जा मुक्त करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

गोशालाओं में चारे के लिए नया प्लान तैयार

अभी तक गोशालाओं की जमीनें खाली पड़ी थीं। उन्हें ग्रामीणों या दबंगों द्वारा अपने उपयोग में लिया जाता था। पिछले दिनों डीएम ने गोशालाओं में चारे को लेकर नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत सभी 44 गोशालाओं में हरे चारे की उपज लेने की योजना बनाई। 

विज्ञापन

एक्शन देख कुछ ने हटा लिया कब्जा

जैसे ही डीएम पुलकित खरे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कुछ गोशालाओं की जमीनों से कब्जे तो स्वत: हटा लिए गए, परंतु अभी आठ गोशालाओं की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है। इन पर दंबगों ने कब्जा कर रखा है। डीएम ने इन जमीनों से कब्जा हटवाने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों को दी जिम्मेदारी

डीपीआरओ किरण चौधरी ने डीएम के आदेश की कड़ी में बीते दिनों प्रधानों के साथ बैठक कर गोशालाओं की जमीन पर हरा चारा बोने में आ रही परेशानियों की जानकारी ली और उनसे इस काम में मदद का आग्रह किया। बैठक के दौरान यह भी पता चला कि चार गोशालाओं में विद्युत कनेक्शन तक नहीं है। इस पर डीपीआरओ ने विद्युत कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed