फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Divisional Commissioner Surendra Singh made his residence a library

मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने अपने आवास को बनाया पुस्तकालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner Surendra Singh made his residence a library
बलदेव। गांव कासिमपुर सैदपुर में वरिष्ठ आईएएस व मेरठ के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और अग्रज राजस्थान विधि सेवा परिषद अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अपने पैतृक मकान को अपनी मां श्रीमती लहर कौर के नाम से ‘अध्ययन स्थल’ पुस्तकालय व वाचनालय बनवाया है। इससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। इसका उद्घाटन डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंडलायुक्त के पिता हरी सिंह सिकरवार की स्मृति में शिला पट्टिका का अनावरण कर किया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने फीता काट कर पुस्तकालय में प्रवेश किया। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने डीएम से कहा कि आपको सरकारी योजनाओं के लिए यदि जमीन की जरूरत पड़े तो उनकी जमीन सरकार को समर्पित है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा यह बड़े गौरव की बात है हम सुरेंद्र सिंह के सेवाभावी परिवार के बीच मौजूद हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा में नाम कमाया है। अब वह अपने गांव व आसपास के ग्रामीण बच्चों का भविष्य बनाने के लिए आवास को पुस्तकालय और वाचनालय बना कर सेवा उदाहरण पेश किया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा सेवा और शिक्षा जगत में यहां एक अनुकरणीय शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी अमित किशोर आईएएस, मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा, विधि सेवा परिषद अध्यक्ष जितेंद्र सिंह धर्मपत्नी श्रीमती राजेश चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यतेंद्र सिकरवार, बलदेव पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ. अशोक सिकरवार, डॉ. अनीता सिकरवार, गाडविन त्यागी, चिकित्सक नीतू चौधरी, डॉ. अरुण प्रताप सिकरवार, कविता, बच्चू, किशनवती, राजेंद्र देवी, कुसुम देवी, कमलेश, कुलाधिपति प्रो.बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक हुकुम चंद्र तिवारी आदि थे। संचालन मंडलायुक्त की धर्मपत्नी गरिमा और चंद्र प्रताप सिकरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed