फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District Women's Hospital is facing shortage of doctors and staff

Mathura News: डॉक्टर और स्टाफ की कमी से जूझ रहा जिला महिला अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital is facing shortage of doctors and staff
मथुरा। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की कमी मरीजों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बना है। वहीं मेडिकोलीगल एवं अल्ट्रासाउंड का कार्य प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से कम स्टाफ से जूझ रहे अस्पताल उच्चाधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक महिलाएं अपनी परेशानी लेकर ओपीडी में आ रही हैं। इसके अलावा वार्डों में गर्भवती महिलाएं उपचार करा रही हैं। इन सब के बीच ओपीडी में मात्र तीन महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. दिव्या मार्टिल एवं डॉ. पूजा तैनात हैं। महिलाओं के ऑपरेशन और मेडिकोलीगल के लिए भी इन डॉक्टरों में से ही ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल के वार्ड में भी तीन शिफ्ट में डॉक्टर ड्यूटी कर रही हैं। इससे मेडिकोलीगल का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अस्पताल को यहां लंबे समय से दो और महिला डॉक्टर की आवश्यकता है। इसके अलावा वर्ष 2015 के बाद से अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, एएनएम, एलएचवी एवं कार्यालय में चार डाटा ऑपरेटर की कमी लंबे समय से चल रही है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते जिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट एवं सीएमओ कार्यालय से जुड़ी महिला डॉक्टरों द्वारा यहां अस्थायी तौर पर सेवा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. शोभावती ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट, महिला डॉक्टर और कार्यालय स्टाफ की कमी चल रही है। इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया हे और डॉक्टर एवं स्टाफ की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed