{"_id":"68361752293f4adf5504ffd6","slug":"dispute-over-daughters-education-mathura-news-c-369-1-mt11010-130222-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 10वीं पास करते ही बेटी की पढ़ाई क्यों कराई बंद...पति से इस बात पर झगड़ गई पत्नी, थाने पहुंचा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 10वीं पास करते ही बेटी की पढ़ाई क्यों कराई बंद...पति से इस बात पर झगड़ गई पत्नी, थाने पहुंचा विवाद
Wed, 28 May 2025 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:28 PM IST
सार
बेटी की पढ़ाई बंद कराने को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। पति ने 10वीं पास के बाद बेटी की पढ़ाई बंद करा दी, तो वहीं पत्नी चाहती है कि वो आगे की पढ़ाई करे। ये विवाद इतना बढ़ गया कि बात थाने तक पहुंच गई।
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी में एक 17 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते में उस समय दरार आ गई जब पति-पत्नी के बीच बेटी की पढ़ाई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
रानी सैनी की शादी वर्ष 2008 में हेमंत सैनी से हुई थी। उन्होंने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रानी के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी चंचल सैनी हाईस्कूल परीक्षा पास कर चुकी है और वह उसे आगे पढ़ाना चाहती थीं। जब रानी ने इस विषय पर पति से बात की, तो हेमंत ने लड़की को आगे पढ़ाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी का कहना है कि जब उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तो हेमंत ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, रानी ने अपने सास, ससुर और देवर पर भी हाथ उठाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
रानी और हेमंत के तीन बच्चे हैं चंचल (16 वर्ष), लवली (10 वर्ष), और गोपाल (9 वर्ष)। रानी का कहना है कि वह वर्षों से घरेलू हिंसा सहती आ रही थीं, लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए अब तक चुप रहीं। सोमवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।