{"_id":"6919dcd604398a868e0bedfd","slug":"disposal-squad-checked-of-coaches-at-mathura-junction-after-bomb-threat-to-shridham-express-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की खबर: मथुरा जंक्शन पर अफरा-तफरी, बम निरोधक दस्ते ने खंगाले कोच; 10 मिनट रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की खबर: मथुरा जंक्शन पर अफरा-तफरी, बम निरोधक दस्ते ने खंगाले कोच; 10 मिनट रुकी ट्रेन
Sun, 16 Nov 2025 07:48 PM IST
राहुल तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:48 PM IST
सार
मथुरा जंक्शन पर श्रीधाम एक्सप्रेस में बम सूचना से हड़कंप मच गया। सुरक्षा टीमों ने ट्रेन की सघन जांच की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालात सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ट्रेन जक्शन पर करीब 10 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन
बम की सूचना पर पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन में पहुंच गईं।
विज्ञापन
दरअसल, ट्रेन सुबह 10:02 बजे पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ ने तत्काल सभी दरवाजे सील कर दिए। यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर खड़ा किया गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोच दर कोच सघन जांच शुरू की। सुरक्षा टीम ने सीटों के नीचे, लगेज रैक, टॉयलेट और सभी संदिग्ध जगहों को बारीकी से खंगाला। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही रोकी गई।
विज्ञापन
यात्रियों में मच गई दहशत
सुरक्षा जांच के चलते प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। कई लोग फोन पर परिजनों को अपनी सुरक्षा की जानकारी देते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
जनरल कोच में बम रखने की मिली सूचना
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट है। इस बीच ट्रेन में बम की सूचना ने रेल प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि किसी ने फोन करके चलती ट्रेन से सूचना दी थी। कॉलर ने कहा था कि मैं श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेने के जनरल कोच में बैठा हूं। इस गाड़ी बम रखा है। झांसी पहुंचने पर ट्रेन की चेकिंग की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। आगरा कैंट पर भी चेकिंग हुई। इसके बाद जंक्शन पर पहुंची ट्रेन की सघन चेकिंग की गई। ट्रेन में कुछ भी नहीं मिला था। हालांकि इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ा दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर यूके कौशिक ने बताया कि सूचना देने के बाद कॉलर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है।