फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dirty water of drains filled in Jatav settlement due to CC road construction

सीसी रोड निर्माण से जाटव बस्ती में भरा नालियों का गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dirty water of drains filled in Jatav settlement due to CC road construction
गोवर्धन। सकरवा में सीसी रोड बनने से मकान नीचे हो गए हैं। नालियों का गंदा पानी मकानों में भरने से जाटव बस्ती के लोग परेशान हैं। शुक्रवार को जाटव बस्ती के लोग गोवर्धन तहसील पहुंचे, अधिकारी न मिलने पर प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव सकरवा में पीडब्ल्यूडी द्वारा परभाती के घर से लक्ष्मण गोला के मकान तक सीसी रोड बनाई गई थी। सीसी रोड बनने से जाटव बस्ती में मकान नीचे पड़ गए। बरसात होने पर नालियों का गंदा पानी मकानों में भर गया। बस्ती के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। शुक्रवार को बस्ती की महिलाएं-पुरुष एकजुट होकर तहसील पहुंच गए। वहां अधिकारियों के कार्यालय बंद होने के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित महिलाओं ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सकरवा में पीडब्ल्यूडी द्वारा सीसी रोड बनाई गई थी। इससे मकान नीचे पड़ गए। कुछ लोग नाली निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। निनुआ के खेत के पास सिंचाई विभाग की नाली पोखर तक जाती है, नाली को मनोज, राजू पुत्र निनुआ ने खुर्दबुर्द कर दिया। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लतेश कुमार शर्मा, पंचायत सचिव सकरवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed