{"_id":"621fac274cda1218b52881e3","slug":"director-general-of-police-of-the-state-reached-the-shelter-of-thakur-banke-bihariji-mathura-news-mtr5139992182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांके बिहारीजी की शरण में पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांके बिहारीजी की शरण में पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल बुधवार की शाम परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे। डीजीपी ने यहां पर भगवान श्रीबांकेबिहारी और राधावल्लभ के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। वृंदावन आए डीजीपी अध्यात्म में डूबे नजर आए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में चुनाव शांति से हो रहे हैं, होली भी शांति से होगी।
बुधवार की शाम लगभग 5 बजे मुकुल ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। सिंह द्वार से मंदिर में प्रवेश करने के साथ डीजीपी ने पत्नी के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने दीप जलाकर वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना की। पुरोहित पवन मिश्र ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। पूजा-अर्चना के बीच डीजीपी ने ठाकुरजी को माला और प्रसाद निवेदित किया। करीब दस मिनट तक पूजा-अर्चना करने के बाद डीजीपी ने श्रीबांकेबिहारी की देहरी को भी प्रणाम किया।
दर्शन करने के बाद डीजीपी को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत घनश्याम गोस्वामी, आभास गोस्वामी ने अंग वस्त्र, माला और प्रसाद भेंट किया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुकुल ने कहा कि जब वह आगरा डीआईजी थे, तभी से वृंदावन की पावन भूमि से उनका जुड़ाव है। यहां आकर शांति की अनुभूति होती है। मतगणना और ब्रज की होली की तैयारी को लेकर डीजीपी ने बताया कि अभी तक का चुनाव को पुलिस प्रशासन ने बहुत अच्छे तरीके से कराया है। पूरा विश्वास है कि मतगणना भी अच्छे से होगी और इसी पूरी तैयारी है। जहां तक होली की बात है ये मथुरा में बहुत शांति और सुरक्षा के बीच होगी। सभी व्यवस्था की जा रही हैं जिससे होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।
विज्ञापन
यहां से डीजीपी राधावल्लभ मंदिर पहुंचे। डीजीपी के वृंदावन दौरे के दौरान आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोबर के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा। डीजीपी के वृंदावन आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही और श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीन कारपेट भी बिछाया गया।