{"_id":"64d4563fb7f8341af00ffd19","slug":"direction-indicator-board-fell-on-top-of-school-bus-due-to-shaking-of-monkey-in-mathura-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बंदर के हिलाने से धराशायी हो गया नगर निगम का दिशा सूचक बोर्ड, स्कूल बस के ऊपर गिरा; चीख पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बंदर के हिलाने से धराशायी हो गया नगर निगम का दिशा सूचक बोर्ड, स्कूल बस के ऊपर गिरा; चीख पड़े लोग
Thu, 10 Aug 2023 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:45 AM IST
सार
मथुरा में बंदर के हिलाने से नगर निगम का दिशा सूचक बोर्ड धराशायी हो गया। यह एक स्कूल बस के ऊपर गिर गया। लोगों ने देखा तो चीख पड़े।
विज्ञापन
Mathura: बंदर के हिलाने से स्कूल बस के ऊपर गिर गया दिशा सूचक बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह एक भयावह दृश्य देखने को मिला। यहां नगर निगम द्वारा लगाए गए दिशा सूचक के पोल एवं बोर्ड को एक बंदर ने तेजी से हिला दिया। इस पर यह जर्जर पोल एक स्कूल बस के ऊपर गिर गया। जिसने भी यह दृश्य देखा अनायाश ही उसके मुंह से चीख निकल गई। क्योंकि मामला स्कूल बस का था।
विज्ञापन
हादसा कहें या घटना यह शहर कोतवाली क्षेत्र के डेमपियर नगर में सुबह करीब 7.20 बजे की है। यहां स्थित राजकीय संग्रहालय के निकट नगर निगम ने लोहे के पोल पर एक दिशा सूचक बोर्ड लगाया था। इसका पोल नीचे से बिल्कुल जर्जर हो गया था। लेकिन किसी की भी इस पर नजर नहीं पड़ी। या यूं कहें कि जिम्मेदारों के लापरवाही भरे रवैये ने नजर पड़ने नहीं दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
सुबह-सुबह एक स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी। इसी समय इस पोल पर एक बंदर चढ़ गया। पोल के ऊपर बैठकर बंदर ने जरा सी हरकत की थी कि यह जर्जर पोल धराशायी हो गया। पोल वहां से निकल रही स्कूल बस के ऊपर गिर गया। लोगों ने देखा तो चीख निकल गई।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग
आसपास के लोग भागते हुए पहुंचे, कि शायद बच्चों को चोट तो नहीं आई। वहां पहुंचकर उन्होंने राहत की सांस ली। पता चला कि बस में बच्चे नहीं थे। बस अभी उन्हें लेने जा रही थी। लेकिन बड़ा सवाल है कि यदि यह हादसा बच्चों को लेकर आ रही बस पर होता तो कितने ही बच्चे चोटिल हो सकते थे।