{"_id":"649c6f9abc48034ed8078687","slug":"dholpur-police-of-rajasthan-has-arrested-three-including-two-brothers-accused-in-aneeta-murder-case-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों ने कर दिया बहन का कत्ल: चरित्र से परेशान थे परिवार के लोग, समाज के ताने सुनकर आ गए आजिज तो उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों ने कर दिया बहन का कत्ल: चरित्र से परेशान थे परिवार के लोग, समाज के ताने सुनकर आ गए आजिज तो उठाया यह कदम
Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
सार
आगरा में भाइयों ने बहन का कत्ल कर दिया। बताया कि उसके चरित्र से परिवार के लोग परेशान थे। समाज के ताने सुनकर आजिज आ गए तब यह कदम उठाया।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने बुधवार को आगरा के अनीता हत्याकांड में दो भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बसई डांग थाना पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। भाइयों ने ही दोस्त के साथ मिलकर अनीता की हत्या करके लाश को धौलपुर-जयपुर हाईवे पर स्थित निभी के ताल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पांच दिन पूर्व निभी के ताल में आगरा निवासी अनीता की लाश मिली थी। देवर लखन कुमार ने अनीता के भाइयों लोकेश एवं राजू तथा एक अन्य विकास के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनीता के भाई लवकुश उर्फ लोकेश एवं राजू सिंह पुत्रगण मुरारीलाल निवासी मकान नंबर 92 फेस-2, लक्ष्मी पैलेस, देवरी रोड, आगरा तथा आरोपी विकास पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रामविहार फेस - 4 उखर्रा रोड थाना सदर, आगरा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि निभी के ताल में मृत पाई गई महिला की पहचान अनीता (35) पत्नी धर्मवीर प्रजापति निवासी दयालबाग आगरा के रूप में हुई थी। महिला का पीहर मधु नगर आगरा और ससुराल गणेश नगर दयाल बाग आगरा में है। मृतका अनीता के देवर लखन कुमार ने शव की शिनाख्त करते हुए थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल
बताया कि अनीता का पति मानसिक रूप से बीमार रहता है। अनीता पति धर्मवीर को लेकर आगरा में ही किराए के मकान पर रह रही थी। अनीता के चरित्र को लेकर पीहर पक्ष के लोग नाराज थे। 22 जून को भाई लोकेश, राजू तथा विकास अनीता को ससुराल से पीहर ले जाने की कह कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने बहन की हत्या कर शव को निभी के ताल में रस्सी से पैर बांधकर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह शव पानी में मिला था।