फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dhirendra Shastri to Visit Vrindavan with Sanjay Dutt And Rajpal Yadav for Banke Bihari Darshan

UP: अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव संग बांकेबिहारी को ध्वजा चढ़ाएंगे धीरेंद्र शास्त्री, रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 08 Nov 2025 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह तुषार चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
तुषार चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 02:08 PM IST
सार

भारत के लोगों में जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए गांव-गांव और गली-गली संपर्क करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से वृंदावन पहुंचेंगे। यहां अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव सहित कई अन्य कलाकारों व संतों के साथ श्रीबांकेबिहारी लाल के मंदिर में उन्हें ध्वजा भेंट करेंगे।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri to Visit Vrindavan with Sanjay Dutt And Rajpal Yadav for Banke Bihari Darshan
अभिनेता राजपाल यादव, संजय दत्त और बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन जोड़ो पदयात्रा का दिल्ली से आगाज हो गया है। ब्रज में यात्रा के प्रवेश करते ही कई संतों का यहां जमावड़ा होगा। यात्रा के आखिरी दिन 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव के साथ बांकेबिहारी लाल के दर्शन करेंगे। उनके साथ अयोध्या, दिल्ली, चित्रकूट समेत ब्रज के कई संत रहेंगे।
विज्ञापन


वृंदावन के प्रमुख संत आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया है कि सनातन की इस पदयात्रा से ऐसी अलख जगेगी, जिसे बुझाना मुश्किल होगा। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के प्रयास सार्थक होंगे। ब्रज के संत उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस बार उनका ब्रज में ऐसा स्वागत होगा, जो युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। ब्रज में यात्रा के दौरान संतों के अलावा अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा बाबा रामदेव के आने की भी संभावना है, लेकिन अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


केवल पांच सौ लोग ही आएंगे वृंदावन में अंदर
सनातन जोड़ो यात्रा में वृंदावन में केवल पांच सौ लोग ही अंदर आ पाएंगे। प्रशासन ने रविवार होने के कारण यात्रा में शामिल लोगों में से प्रमुख लोगों को ही छटीकरा से बांकेबिहारी मंदिर आने की अनुमति दी है। चूंकि रविवार होने के कारण वैसे ही बिहारीजी के मंदिर में भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रा में शामिल लाखों लोगों की भीड़ से यातायात व्यवस्था के चरमराने की स्थिति पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज में आने पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन
यात्रा के ब्रज में आते ही हाईवे से लेकर वृंदावन में ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया जाएगा। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों के फोर्स को तैनात किया जाएगा। साथ ही यातायात का विशेष प्लान तैयार किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed