फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dharmacharyas will play a cricket match for flood victims

Mathura News: बाढ़ पीड़ितों के लिए क्रिकेट मैच खेलेंगे धमाचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dharmacharyas will play a cricket match for flood victims
वृंदावन। यूएसए में तीन माह तक सनातन प्रचार प्रसार कर स्वदेश लौटे धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर का प्रियाकांतजु मंदिर पर स्वागत किया गया। देवकीनंदन महाराज ने विभिन्न प्रांतों के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ दिल्ली में धमाचार्यों के मध्य खेले जाने वाले सनातनी क्रिकेट लीग मैच की घोषणा की। इसमें बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सहित अन्य धर्माचार्यों के नेतृत्व में टीम खेलेंगी ।
विज्ञापन


रविवार को प्रियाकांतजु मंदिर पर आयोजित स्वागत समारोह में सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज ने कहा कि पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड आदि स्थानों पर बाढ़ प्रभावित परिवारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी सैकड़ों परिवार राहत शिविरों में रह रहे हैं । उन्हें दैनिक उपभोग की वस्तुओं की आवश्यकता है । सनातन न्यास फाउंडेशन ऐसे बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राशन के अतिरिक्त दैनिक जरूरतों का सामान जैसे कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, अनाज, बिस्तर आदि पहुंचाएगा। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि सनातन न्यास फाउंडेशन द्वारा एक चैरिटी क्रिकेट मैच दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें प्रमुख धमाचार्य, उनके परिकर एवं खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन




फाउंडेशन सचिव विजय शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र स्थित करनैल सिंह स्टेडियम में प्रातः 9.30 बजे से सनातनी क्रिकेट लीग मैच खेला जाएगा। इसमें एंट्री निःशुल्क रहेगी। दर्शक एवं अन्य लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी स्वेच्छा से सहयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत से बाहर रह रहे सनातनी भी चाहते हैं कि भारत में वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड बने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का अतिक्रमण मुक्त निर्माण हो। इस अवसर पर धर्म रक्षा संघ के सौरभ गौड़, मोहिनी बिहारी शरण महाराज, राधा प्रसाद देवजु महाराज, डाॅ. आदित्यानंद महाराज, स्वामी चित्तप्रकाशानंद, स्वामी श्रीकृष्णानंद, स्वामी सत्यानंद, अतुल कृष्ण दास, रामदास महाराज, स्वामी देवानंद, सुरेशानंद परमहंस, रामेश्वर बापू, हिरण्मय गोस्वामी आदि उपस्थित रहे ।



यह टीम लेंगी भाग
सनातन क्रिकेट लीग में प्रमुख रूप से चार टीमें भाग लेंगी । जिनमें सनातन न्यास फाउंडेशन अध्यक्ष एवं प्रियाकान्तजु मंदिर, वृंदावन के संस्थापक देवकीनंदन ठाकुर की टीम वृंदावन वारियर्स, बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की टीम बजरंग ब्लास्टर, सरस कथा प्रवक्ता इन्द्रेश महाराज की टीम राधे रायल्स एवं प्रमुख रामकथा प्रवक्ता चिन्मयानंद बापू महाराज की टीम राघव राइडर्स प्रमुख रूप से शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed