{"_id":"67a8feba8b46380a3302ab87","slug":"deyaree-ka-boyalar-phata-do-majadoor-ghaayal-mathura-news-c-29-1-agr1017-353867-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डेयरी का बॉयलर फटा, दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डेयरी का बॉयलर फटा, दो मजदूर घायल
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना के गांव हाथिया में बॉयलर फटने के बाद दो सौ मीटर दूर खेत में जाकर गिरा।
- फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। गांव हाथिया में डेयरी का बॉयलर फट गया। इससे दो मजदूर घायल हो गए। वहीं ब्लास्ट के बाद बॉयलर दो सौ मीटर दूर खेतों में जाकर गिरा। तेज धमाके से गांव में दहशत फैल गई।
हाथिया गांव उम्मेद सिंह ने चार माह पहले 13 लाख का लोन लेकर डेयरी लगाई थी। उन्होंने एक माह पहले गजरौला की एक संस्था के माध्यम से बॉयलर लगवाया। रविवार को पनीर बनाते समय सुबह दस बजे के करीब बॉयलर धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आने से काम कर रहे प्रेम सिंह व राशिद घायल हो गए। प्रेम सिंह के पैर में फ्रैक्चर होने पर उन्हें भरतपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। चर्चा है कि धमाके की आवाज 4 किमी दूर तक सुनाई दी। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
हादसे में बाइक सवार की मौत
कामां नंदगांव रोड पर हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। रविवार शाम करीब 05.30 बजे बाइक से डीग निवासी बलराम घर से कोसीकलां के लिए जा रहे थे। इसी बीच चरण पहाड़ी के पास किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बरसाना थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है ।