Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees to throng in large numbers on November 11

Mathura News: यम द्वितीया से पहले चमकाए यमुना के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees to throng in large numbers on November 11
मथुरा। यम द्वितीया पर होने वाले स्नान से पहले नगर निगम ने यमुना के घाटों की सफाई और सुरक्षा इंतजाम तेज कर दिए हैं। बुधवार तक पांच घाटों की सफाई कर उन्हें पूरी तरह चमका दिया गया है। वहीं घाटों से कचरा हटाने के साथ यमुना में तैरती गंदगी निकालने का अभियान भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

यम द्वितीया स्नान से पूर्व यमुना के घाटों की बदहाली, गंदगी और यमुना जल प्रदूषण की खबरें अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जागे नगर निगम ने यमुना के घाटों के साथ नदी का सफाई का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार तक पांच घाटों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया। घाटों पर जमा गंदगी और कचरे को हटाने के साथ सीढ़ियों और स्नान स्थलों की भी सफाई की जा रही है। इसके लिए पॉकलेन और जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही यमुना में तैरती गंदगी को भी बाहर निकलवाया जा रहा है, जिससे आगामी 11 नवंबर के पर्व पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए साफ स्थान और स्वच्छ यमुना जल मिल सके। शेष घाटों पर भी सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष इंतजाम किए जा रहे
नगर निगम का ध्यान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्वच्छता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर है। स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट और अन्य उपकरणों की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। नावों एवं गोताखोरों की भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की रोकथाम के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

-----------

पॉकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से यमुना के घाटों की सिल्ट सफाई एवं कर्मचारियों की मदद से घाटों की सफाई कराई जा रही है। यम द्वितीया पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए गए हैं। -राम गोपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed