फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees throng to catch a glimpse of Thakur Banke Bihari on Padma Ekadashi

Mathura News: पद्मा एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, लगाई नगर परिक्रमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to catch a glimpse of Thakur Banke Bihari on Padma Ekadashi
वृंदावन। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पद्मा एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य बांके बिहारी की एक झलक पाने को श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर की तंग गलियां खचाखच भरी रही। भीड़ के दबाव के कारण श्रद्धालुओं ने आपाधापी के बीच ठाकुरजी के दर्शन किए। देश के कोने-कोने से आई हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पद्मा एकादशी पर सुबह तड़के बांके बिहारी मंदिर मार्ग श्रीबांके बिहारी पुलिस चौकी के सामने और आसपास की गलियों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। श्री बांकेबिहारी लाल की जय और राधे-राधे के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। जबरदस्त भीड़ और उमसभरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। जगह-जगह पुलिस द्वारा रस्सी लगाकर मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 10 से 15 मिनट तक रोक-रोककर मंदिर की ओर पुलिसकर्मी भेज रहे थे। विद्यापीठ चौराहा से मुख्य गली तक, जुगलघाट परिक्रमा मार्ग से फलहारी बाबा वाली गली तक पुलिस ने होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को समयान्तराल में मंदिर की ओर भेजा।
विज्ञापन

एकतरफा मार्ग व्यवस्था लागू की गई, जिसमें एक तरफ श्रद्धालु मंदिर की ओर कतारबद्ध जा रहे थे तो दूसरी ओर बाजार और स्थानीय लोग की आवाजाही बनी रही। ताकि को दर्शन करने में सहूलियत हो और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उधर श्रद्धालुओं ने पद्मा एकादशी के अवसर पर हरिनाम जप के साथ नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। भोर से शुरु हुआ परिक्रमा का क्रम देर रात तक जारी रहा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलादबल्लभ गोस्वामी ने बताया कि पद्मा एकादशी पर लाड़ले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। सुबह से पट बंद हो जाने तक श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई। बहुत से श्रद्धालुओं का नियम है कि वह अपने आराध्य के दर्शन करने के बाद नगर की पंचकोसी परिक्रमा करते हैं। नियम व्रत वाले ऐसे श्रद्धालु भी आराध्य दर्शन को आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed