फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees spent more than 20 crores on Banke Bihari's Pushpa Seva

Mathura News: बांकेबिहारी की पुष्प सेवा में भक्तों ने खर्च किए 20 करोड़ से ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees spent more than 20 crores on Banke Bihari's Pushpa Seva
मथुरा। हरियाली अमावस्या को फूल बंगला तैयार करता कारीगर।  - फोटो : mathura
वृंदावन। हरियाली अमावस्या पर बृहस्पतिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। ग्रीष्मकालीन पुष्प सेवा शृंखला के समापन पर आयोजित 218वें फूल बंगला में ठाकुरजी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। शुक्रवार से ठाकुरजी अब गर्भगृह से दर्शन देंगे।
विज्ञापन

सावन मास की हरियाली अमावस्या को, मंदिर परिसर और मुख्य गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से सजाकर भव्य फूल बंगला सजाया गया। श्रीबांकेबिहारी जी के इस दिव्य शृंगार दर्शन का लाभ लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। सेवायत विप्रांश वल्लभ गोस्वामी बताते हैं कि चैत्र शुक्ला एकादशी 8 अप्रैल से लेकर हरियाली अमावस्या तक चली पुष्प सेवा शृंखला में भक्तों ने अनुमानित 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खुशी-खुशी व्यय की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक दिन के बंगले की सेवा के लिए भक्तों द्वारा सामान्यतः 8 से 10 लाख रुपये तक खर्च किए गए, वहीं कुछ अत्यंत भव्य और विशालकाय बंगलों में इससे भी अधिक राशि लगी। फूल बंगला शृंखला के समापन पर 218वें बंगले की विशेष छटा रही। मंदिर प्रांगण में महकते पुष्प, भक्ति रस में सराबोर संगीत और भावविभोर भक्तों की उपस्थिति ने इसे एक दिव्य अनुभव में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इतने बड़े आयोजन और जनसमूह को संभालने के लिए पुलिस व निजी सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विदित हो कि ठाकुर बांकेबिहारी लाल के लिए ग्रीष्मकालीन सेवा में भाग लेने के लिए भक्तजनों की सूची वर्षभर पहले से आरक्षित होती है। सेवा पाना सौभाग्य माना जाता है और भक्तगण इसे अपना जीवन गौरव समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed