फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees played Holi with Sriladili ji in Rawal, the place of worship of Sri Radha Rani

श्रीराधा रानी की प्राक्ट्यस्थल रावल में भक्तों ने खेली श्रीलाड़िली जी संग होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees played Holi with Sriladili ji in Rawal, the place of worship of Sri Radha Rani
महावन (मथुरा)। श्रीराधारानी की प्राकटॺस्थली गांव रावल में भक्तों ने लाडली जी के संग होली खेली। मथुरा-बलदेव मार्ग स्थित गांव रावल स्थित श्रीराधारानी मंदिर में रविवार को होली हुई। अबीर-गुलाल उड़ने से वातावरण सतरंगी हो गया। होली में उड़त गुलाल के स्वर गुंजायमान हो रहे थे। इस दौरान होली खेलन आये बांकेबिहारी, सुन-सुन-सुन मेरी रावल वारी आदि रसिया गाए गए।
विज्ञापन

यहां होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन अन्य प्रदेशों से भी आए। ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल आदि स्थानों पर होली खेलने पहुंच रहे हैं। गांव रावल की महिलाएं सज-धज कर हाथ में लट्ठ लेकर मंदिर प्रांगण में होली खेलने पहुंचीं। मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने राधारानी की आरती उतारकर होली का शुभारंभ किया। हुरियारिनों ने रसिया गाते हुए हुरियारों पर लट्ठ बरसाए। रंग-बिरंगे कपड़ों में गुजरिया लाठियां बरसा रही थीं।
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं आसपास के गांवों नगला पोला, गोपी की नगरिया, नगला देवकरन, घड़ी हयातपुर, नगला रत्ती सिहोरा, नगला पापरी आदि गांवों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने रंग, गुलाल, अबीर एवं फूलों से होली खेली। रसिका पागल बाबा के शिष्य मोहिनी शरण महाराज ने रसिया व भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली खेलन आये बांकेबिहारी, सुन-सुन-सुन मेरी रावल वारी, होली खेले तो रावल धाम आइ जइयौ रसिया, तोमि मारुंगो पिचकारी तान गोरी होली में, धन्य-धन्य रावल धाम जहां प्रगटी श्यामा अविराम रसिया सुनकर श्रद्धालु होली में मदमस्त होकर रंग-गुलाल उड़ाने लगे। राधा शरण, प्रभुशरण, बलवीर सारस्वत, संजय सारस्वत, रमन, रासबिहारी, चमन नागर, सुखदेव, पंकज फौजदार, अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed