फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees from across the country and abroad will immerse themselves in the dust of Braj for 29 days.

Mathura News: 29 दिन के लिए ब्रज की रज में रमेंगे देश विदेश से आए श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees from across the country and abroad will immerse themselves in the dust of Braj for 29 days.
मथुरा। कान्हा की नगरी ब्रज में कार्तिक मास की शुरुआत के साथ ही भक्ति, साधना और आस्था का अनूठा संगम नजर आने लगा है। देश-विदेश से आए करीब दो लाख श्रद्धालु 29 दिनों तक ब्रज रज में वास कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इस पूरे मास सभी मंदिरों में विशेष मंगला आरती का आयोजन होगा। परिक्रमा पथ पर राधे-राधे के जयकारे, भजन-कीर्तन और यमुना तट पर दीपदान की छटा पूरे ब्रजमंडल को आध्यात्मिक रंग में रंग देगी।
विज्ञापन

ब्रज में कार्तिक मास का विशेष महत्व माना गया है। बृहस्पतिवार से शुरू हुए इस मास की नियम सेवा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की दिनचर्या ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे से शुरू होगी। श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में मंगला आरती में शामिल होकर अपने आराध्य के दर्शन करेंगे। इसके बाद मंदिरों की परिक्रमा, नाम-जप, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में समय बिताएंगे। कई श्रद्धालु गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

वृंदावन, राधाकुंड और गोवर्धन में कार्तिक मास के दौरान विशेष धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राधाकुंड और श्यामकुंड के घाटों से लेकर यमुना तट तक शाम होते ही दीपदान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हजारों दीपों की रोशनी जल में प्रतिबिंबित होकर भक्तिमय वातावरण को और आकर्षक बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक नियम सेवा में श्रद्धालु सादगीपूर्ण जीवन, सात्विक भोजन और भगवान के नाम-स्मरण को विशेष महत्व देते हैं। 34 दिनों तक चलने वाली यह साधना कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के साथ संपन्न होगी। ब्रज में श्रद्धालुओं का यह प्रवास आस्था, परंपरा और भक्ति की जीवंत तस्वीर पेश करेगा।

----------------------
हर साल आते हैं लाखों श्रद्धालु
ब्रज का आध्यात्मिक महत्व होने के कारण हर साल यहां लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल इस मास में लगभग दो लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। कार्तिक मास का महत्व होने पर यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में ब्रज रज उत्सव का आयोजन किया जाता है। सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका गंगा से वृंदावन के स्वामी हरिदास जी प्रेक्षागृह में 23 अक्तूबर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed