फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees flocked to see Shri Banke Bihari, immersed in the colors of devotion

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े भक्त, भक्ति के रंग में हुए सराबोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to see Shri Banke Bihari, immersed in the colors of devotion
वृंदावन। वसंत पंचमी के दूसरे दिन शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में ठाकुरजी की आरती के दौरान सेवायत गोस्वामियों ने भक्तों पर प्रसादी गुलाल बरसाया। आराध्य के दर्शन और ब्रज की होली का आनंद मिलने पर भक्त झूमने लगे और जयकारे लगाने लगे। वहीं राधावल्लभ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी ठाकुरजी को सतरंगी गुलाल सेवित किया गया और उसके बाद भक्तों पर बरसाया गया।
विज्ञापन

शाहजी मंदिर में दूसरे दिन शाम को वसंती कमरे में श्रीजी ने भक्तों को दर्शन दिए। शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह पट खुलने से पहले ही आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। मंदिर के चौक से लेकर बांकेबिहारी बाजार तक भक्तों की कतार लग गई। गुब्बारों और फूलों से सजे मंदिर में भक्तों ने आराध्य के नयनाभिराम दर्शन किए। इस दौरान सेवायत गोस्वामियों ने भक्तों पर प्रसादी गुलाल बरसाया। मंदिर के बाहर गलियों और बांकेबिहारी बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। होल्डिंग एरिया में रस्सी की मदद से रोक-रोककर मंदिर की ओर भक्तों को भेजा, ताकि मंदिर में भीड़ जमा न हो सके।
विज्ञापन

ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर, निधिवन में जबरदस्त भीड़ रही। वहीं शाहजी मंदिर में शाम पांच से वसंती कमरे में विराजमान श्रीजी ने भक्तों को दर्शन दिए। इस बीच बांसुरी संस्था के संयोजक विनय गोस्वामी के निर्देशन में भजन गायक सचिन ब्रजवासी सह कलाकार श्याम गोस्वामी, कृष्णा शर्मा, दिलीप कुमार, तबला पर सोनू, ढोलक पर गोपाल दुबे ने संगत दी। मंदिर के शाह प्रशांत कुमार ने बताया कि शनिवार को मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार वसंती कमरा में श्रीजी ने दर्शन दिए। ठाकुरजी वर्ष भर में दो बार वसंती कमरे में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। प्रथम बार वसंत पंचमी पर दो दिन व दूसरी बार सावन मास में त्रयोदशी व चतुर्दशी के दिन श्रीजी कमरे में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed