फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees coming to Mathura got new gift of Brajyatra

Mathura News: मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को मिली ब्रजयात्रा की नई सौगात

Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees coming to Mathura got new gift of Brajyatra
मथुरा। देश-विदेश से ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की लीला स्थलियों का दर्शन कराने के लिए बृहस्पतिवार को कंडक्टड टूर योजना का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने हरी झंडी दिखाकर दो वातानुकूलित बसों को रवाना किया। इस योजना में वृंदावन बस स्टेशन और मथुरा रेलवे जंक्शन से दो
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसें श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन व गोकुल का भ्रमण कराएंगी।

इस योजना के तहत एक टूर वृंदावन से प्रारंभ होकर मथुरा, गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस वृंदावन पर समाप्त होगा। जबकि दूसरा दूर मथुरा से प्रारंभ होकर गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस मथुरा पर समाप्त होगा। दोनों बसें वातानुकूलित हैं, इन टूर में यात्रियों को भ्रमण एवं दर्शन के लिए पर्याप्त समय निर्धारण किया गया है। यह टूर योजना डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर राज्य सड़क परिवहन निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई। इसके लिए ई बसों का संचालन परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

200 रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित
इस टूर योजना से ब्रज में पर्यटक को बढ़ावा मिलेगा। किराया 200 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। यदि कोई श्रद्धालु सभी धर्म स्थलों पर घूमने के बजाय सिर्फ एक धर्म स्थल से दूसरे धर्म स्थल को जाता है तो उसे प्रति धर्म स्थल 50 रुपये किराया देना होगा। यह दो बसें रास्ते से यात्रियों को नहीं लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष बस सेवाओं का यह रहेगा समय
मथुरा से प्रारंभ होने वाली बस सेवा प्रातः 8:30 बजे रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन से गोकुल को रवाना होगी। 9:15 से 10:30 बजे तक गोकुल भ्रमण करेगी और गोवर्धन के लिए चलेगी। दोपहर 12 से 2 बजे गोवर्धन दर्शन कराएगी, 2 से 3 बजे तक भोजन एवं विश्राम तथा उसके बाद मथुरा के लिए चलेगी। शाम 4 से 5 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कराएगी।

वृंदावन से प्रारंभ होने वाली बस सेवा प्रातः 7:30 बजे टीएफसी वृंदावन से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए चलेगी। 8:15 से 9:15 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कराएगी। 10:30 से 1 बजे तक गोवर्धन पहुंचकर दर्शन कराएगी, 1 से 2 बजे तक भोजन और उसके बाद गोकुल के लिए प्रस्थान करेगी। 3:30 से 4:30 बजे तक गोकुल आगमन होगा। उसके बाद वृंदावन के लिए प्रस्थान करेगी तथा शाम 5:30 बजे वृंदावन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed