{"_id":"6298d1270161df467e6b286c","slug":"devotees-coming-to-braj-darshan-will-get-free-food-mathura-news-mtr518623810","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज दर्शन को आने वाले भक्तों को मिलेगा नि: शुल्क भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज दर्शन को आने वाले भक्तों को मिलेगा नि: शुल्क भोजन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन मिलने वाला है। वृंदावन में अन्नपूर्णा भोजनालय बनकर तैयार है। अगले माह जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन करने के बाद लोगों को भोजन की सुविधा मिल सकेगी। इस माह भोजनालय के तैयार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसका पूरा रखरखाव और भोजन वितरण का कार्य संत विजय कौशल महाराज की संस्था करने जा रही है।
अन्नपूर्णा भोजनालय में एक बार में 600 लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। भोजनालय में सुबह 11 से 2 और शाम 6 से 9 बजे तक 3-3 घंटे भोजन मिलेगा। यहां एक दिन में 5 हजार लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था रहेगी। एक बार में इस भवन में 400 से 600 लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। यहां रोटी बनाने की मशीन लगाई गई है जो एक घंटे में 3 हजार रोटी तैयार करेगी। वहीं सब्जी और दाल आदि धोने के लिए भी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। भोजन में रोटी, सब्जी, दाल और चावल मिलेगा।
इस भोजनालय का संचालन राम कथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज की अध्यक्षता वाला ट्रस्ट मंगल मय न्यास करेगा। अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास 14 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वित्त पोषित पर्यटन विभाग के अधीन इस भोजनालय की लागत करीब 5 करोड़ रुपये आई है। इस माह निर्माण पूरा होने के बाद इस भवन को मंगल मय न्यास ट्रस्ट को संचालन के लिए सौंप दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।