फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees are walking 400 meters to catch the train

Mathura News: 400 मीटर पैदल चलकर ट्रेन पकड़ रहे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees are walking 400 meters to catch the train
चारसौ मीटर पैदल चलकर ट्रेन पकड़ने ते श्रद्धालु।
मथुरा। मुड़िया मेले ने जंक्शन पहुंचने वाले आम रेलवे यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। वजह है कि मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया से सवारी वाहनों को बाहर कर दिया गया है। बैरियर लगाकर वाहनों को लगभग 400 मीटर पहले रोका जा रहा है। ऐसे में अब अंडरपास को पार करने के बाद लंबी दूरी तय कर यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में पसीने छूट रहे है।
विज्ञापन



गोवर्धन के मुड़िया मेले में शामिल होने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दिल्ली और भोपाल की ओर से जंक्शन पर आ रहे हैं। रविवार को ग्वालियर, झांसी, आगरा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए आरपीएफ और जीआरपी के अलावा वाणिज्य विभाग की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन



बुजुर्ग श्रद्धालुओं को जीआरपी टीम ट्रेन में सवार कर रही है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए अलग से टीम लगाई गई है। इसके अलावा ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं की कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी हो रही है। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने कहा कि मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांच ट्रेनें आज संचालित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खोला सहायता बूथ
मथुरा। मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर एक पर सहायता बूथ का संचालन किया है। इन बूथों पर स्काउट एवं गाइड को लगाया गया है। साथ ही खोया पाया केंद्र के माध्यम से भीड़ में बिछड़ने वालों को तलाश कर उन्हें अपनों से मिलवाया जा रहा है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं के परिवार की एक वृद्ध सदस्य स्टेशन के तृतीय प्रवेश द्वार पर भीड़ के कारण बिछड़ गई थीं। उनको उद्घोषणा के माध्यम से खोया पाया केंद्र पर उनके परिजन से मिलवाया गया। वहीं इंदौर से आईं सुनीता रावत के परिवार की सदस्य भारती चंदेरिया मथुरा स्टेशन के बाहर भीड़ में गुम हो गई थीं, उन्हें भी खोया पाया केंद्र के माध्यम से मिलवाया गया। संवाद








श्रद्धालुओं के लिए दौड़ीं 500 बसें



मथुरा। मुड़िया मेले में गोवर्धन जाने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आने लगे हैं। रविवार को परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए मेला स्पेशल 500 बसों को रवाना किया। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए हर पांच मिनट में बस रवाना की जा रही है। नए बस स्टैंड से गोवर्धन के लिए रविवार को 500 बसें भेजी गईं। बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन के माध्यम से दूरदराज से श्रद्धालु आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो ये श्रद्धालु गोवर्धन के लिए बस से जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन के लिए हर 5 मिनट में बस को रवाना किया जा रहा है। चालक-परिचालकों को भी ज्यादा देर तक बस को खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed